Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. मध्य प्रदेशः पटवारी भर्ती पर प्रियंका गांधी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- युवाओं के साथ अन्याय और भविष्य अंधेरे में   

मध्य प्रदेशः पटवारी भर्ती पर प्रियंका गांधी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- युवाओं के साथ अन्याय और भविष्य अंधेरे में   

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईसीबी) की पटवारी भर्ती परीक्षा के परिणाम पर विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस ने परिणाम में धांधली का आरोप लगाते हुए युवाओं के साथ अन्याय बताया है।

By Rajni 

Updated Date

भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईसीबी) की पटवारी भर्ती परीक्षा के परिणाम पर विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस ने परिणाम में धांधली का आरोप लगाते हुए युवाओं के साथ अन्याय बताया है। इसको लेकर अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- हरियाणाः सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, पूर्वमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर किया सभी का स्वागत, कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा

भाजपा सरकार ने परीक्षा में धांधली के आरोपों को झूठा बताया

वहीं, भाजपा सरकार ने परीक्षा में धांधली के आरोपों को झूठा बताया है।  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पटवारी भर्ती परीक्षा के परिणाम को लेकर भाजपा सरकार को घेरा और लिखा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के शासन में एक बार फिर भर्ती में घोटाले की खबरें आ रही हैं। नौकरियों के लिए लाखों रुपए की बोली लगाए जाने की खबरें हैं और सरकार जांच कराने से क्यों कतरा रही है ? भाजपा सरकार लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में क्यों डाल रही है ?

बता दें कि इसके पहले ऑल इडिया नेशनल कांग्रेस के सोशल मीडिया से भी ट्वीट किया गया कि मध्य प्रदेश में फिर महाघोटाला। आगे लिखा कि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पटवारी भर्ती के लिए परीक्षा करवाई थी। नतीजे आए तो एक ही परीक्षा केंद्र के 114 उम्मीदवारों का चयन हो गया है। जिसमें सात उम्मीदवार टॉप-10 में शामिल थे। पटवारी परीक्षा में हुई इस धांधली ने मध्य प्रदेश में व्यापम महाघोटाले की यादें ताजा कर दी है।

अभ्यर्थी जांच कराने की मांग को लेकर कर रहे प्रदर्शन 

पढ़ें :- हरियाणाः हिमाचल के लिए कांग्रेस खुद जिम्मेवार, सुनीता दुग्गल ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

बता दें कि पटवारी परीक्षा की धांधली को लेकर इंदौर, भोपाल समेत अन्य जिलों में अभ्यर्थी जांच कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 15 मार्च से 26 अप्रैल के बीच ग्रुप-2 (सब ग्रुप-4) सहायक संपपरीक्षक, सहायक जनसंपर्क अधिकारी, सहायक नगर निवेशक, सहायक राजस्व अधिकारी, सहायक अग्नि शमन अधिकारी की सीधी एवं बैकलॉग भर्ती तथा पटवारी भर्ती परीक्षा आयोजित हुई थी। यह परीक्षा प्रदेश के 13 शहरों में ऑनलाइन हुई थी।

इसमें 12.79 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 9.78 लाख परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा का रिजल्ट 30 जून को जारी किया गया। वहीं, टॉप-10 उम्मीदवारों की सूची 10 जुलाई को जारी की गई। जिसके बाद विवाद शुरू हुआ।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com