मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी घायल

Rakesh

यूपी के सहारनपुर जिले में 25 हजार का इनामी बदमाश अनूप उर्फ कालू मुठभेड़ में घायल हो गया। देवबंद पुलिस और बदमाशों में चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। पुलिस चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान बाइकसवार को देखकर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। बाइकसवार रुकने की बजाए पुलिस पर फायरिंग करने लगे।

police encounter
शेयर करें

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर जिले में 25 हजार का इनामी बदमाश अनूप उर्फ कालू मुठभेड़ में घायल हो गया। देवबंद पुलिस और बदमाशों में चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। पुलिस चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान बाइकसवार को देखकर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। बाइकसवार रुकने की बजाए पुलिस पर फायरिंग करने लगे।

दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठा कर जंगल की तरफ फरार

इस पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो हड़बड़ी में बाइक नहर की पटरी पर फिसल गई। फिर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी और दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठा कर जंगल की तरफ भागने में कामयाब हुआ,जिसे पकड़ने के लिए कांबिंग जारी है।

पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश अनूप उर्फ कालू नानोता का रहने वाला है। जिस पर देवबंद सहित सहारनपुर व शामली जिले में 28 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से तमंचा, तीन कारतूस व बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है।

शेयर करें