मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बिसावर में शटडाउन के बाद भी 11000 वोल्ट की लाइन में आया करंट, लाइनमैन झुलसा, परिजनों ने काटा बवाल

up bureau

बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। सोमवार शाम को लाइनमैन कन्हैया 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहा था। उसने पहले शटडाउन लिया था, लेकिन काम के दौरान अचानक लाइन में करंट आ गया

बिसावर में शटडाउन के बाद भी 11000 वोल्ट की लाइन में आया करंट, लाइनमैन झुलसा, परिजनों ने काटा बवाल
बिसावर में शटडाउन के बाद भी 11000 वोल्ट की लाइन में आया करंट, लाइनमैन झुलसा, परिजनों ने काटा बवाल
शेयर करें

बिसावर। बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। सोमवार शाम को लाइनमैन कन्हैया 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहा था। उसने पहले शटडाउन लिया था, लेकिन काम के दौरान अचानक लाइन में करंट आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद कन्हैया को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।

मंगलवार सुबह 9 बजे, घटना से आक्रोशित दर्जनों ग्रामीण और परिजन बिजलीघर पर पहुंच गए और विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा के इंतजाम, घायल कर्मी के इलाज और परिजनों के घरेलू खर्चों के लिए मुआवजे की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। फिलहाल, बिजली विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।

शेयर करें