मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Hathras : मालगाड़ी से कटकर महिला की दर्दनाक मौत, दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने गई थी महिला, कट कर मौत

up bureau

पी के हाथरस जिले के मडराक रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए रेलवे लाइन क्रॉस करते समय एक महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।

Hathras : मालगाड़ी से कटकर महिला की दर्दनाक मौत, दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने गई थी महिला, कट कर मौत
शेयर करें

हाथरस। यूपी के हाथरस जिले के मडराक रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए रेलवे लाइन क्रॉस करते समय एक महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव ममोता कलां की रहने वाली 55 वर्षीय फूलवती देवी के रूप में हुई है।

घटना उस समय हुई जब फूलवती देवी पत्नी चंद्र प्रकाश हाथरस से दिल्ली जाने वाली एचएडी ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंची थीं। प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए जैसे ही वह रेलवे लाइन पार कर रही थीं, तभी सामने से आ रही मालगाड़ी ने उन्हें कुचल दिया। दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सासनी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव में छाया मातम

फूलवती देवी के परिवार में चार बच्चे हैं, जिनके सिर से मां का साया उठ गया है। घटना के बाद स्टेशन पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और गांव में मातम का माहौल छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह घटना रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करती है और यात्रियों को रेलवे लाइन पार करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता को दर्शाती है।

शेयर करें