मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

सादाबाद में चोरों का आतंक, मुख्य बाजार में छत काटकर लाखों की चोरी, 4 दिन में 4 जगह वारदात

up bureau

हाथरस के सादाबाद के मुख्य बाजार में चोरों ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। राहुल ट्रेडर्स नाम की तंबाकू और गुटखा की थोक दुकान की छत काटकर

सादाबाद में चोरों का आतंक, मुख्य बाजार में छत काटकर लाखों की चोरी, 4 दिन में 4 जगह वारदात
सादाबाद में चोरों का आतंक, मुख्य बाजार में छत काटकर लाखों की चोरी, 4 दिन में 4 जगह वारदात
शेयर करें

हाथरस। हाथरस के सादाबाद के मुख्य बाजार में चोरों ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। राहुल ट्रेडर्स नाम की तंबाकू और गुटखा की थोक दुकान की छत काटकर चोरों ने लाखों रुपये का माल पार कर दिया। यह चोरी उस समय सामने आई जब दुकान मालिक राहुल अग्रवाल ने सुबह दुकान खोली।

इससे पहले चार दिन के अंदर ही कस्बे की तीन अलग-अलग कॉलोनियों में चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, जहां चोरों ने लाखों की नकदी के साथ सोने-चांदी के गहने भी चुराए। लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

व्यापारी राहुल अग्रवाल के अनुसार, चोरों ने बेहद सावधानी से वारदात को अंजाम दिया। सामान की पैकिंग को भी ज्यों का त्यों रखने का प्रयास किया गया, जिससे लगता है कि चोर बिना किसी डर के आराम से चोरी कर रहे थे। पुलिस अभी तक पिछली तीन चोरियों का खुलासा नहीं कर पाई है और अब यह नई वारदात सामने आई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

शेयर करें