मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

यूपीः रायबरेली में नकली नोट बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Rajni

पुलिस ने यूपी के रायबरेली जिले में नकली नोट बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों को लालगंज के बाल्हेश्वर मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया।

accused
शेयर करें

रायबरेली। पुलिस ने यूपी के रायबरेली जिले में नकली नोट बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों को लालगंज के बाल्हेश्वर मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया।

उनके पास से 99 हजार 500 के नकली नोट, नोट छापने का कलर प्रिंटर, 90 कागज नेट प्रिंट और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। आरोपी कलर प्रिंटर की मदद से नकली नोट बनाकर अलग-अलग जगहों पर चलाते थे।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पीयुष वर्मा पुत्र स्व. सुरेश कुमार निवासी ग्राम नौरंगसिंह का पुरवा थाना लालगंज व विशाल रावत उर्फ ऋषभ पुत्र राजेश कुमार निवासी आफताब नगर कस्बा मुराईबाग थाना डलमऊ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह दोनों कलर प्रिंटर का इस्तेमाल कर नकली नोट बनाते थे और उन्हें अलग-अलग जगहों पर चलाते थे।

प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नकली नोट बनाने वालों का गैंग सक्रिय है। इस पर छापेमारी की गई तथा दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस रैकेट के पीछे कौन लोग सक्रिय हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है। जल्द ही इसका पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

शेयर करें