मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
IPL

फैंस ने कहा- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में शामिल हो जाएं जडेजा

Rajni

चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2023 के पहले क्वालीफायर में 14 रनों से हरा दिया। चेन्नई की जीत में गेंदबाजों की अहम भूमिका रही।

jadeja
शेयर करें

नई दिल्ली।  चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2023 के पहले क्वालीफायर में 14 रनों से हरा दिया। चेन्नई की जीत में गेंदबाजों की अहम भूमिका रही। इस मुकाबले में ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके।

उन्होंने 4 ओवरों में 18 रन दिए. जडेजा के शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें ‘मोस्ट वैल्युएबल एसेट ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड मिला। उन्होंने इसको लेकर दिलचस्प ट्वीट किया, जिस पर फैंस कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। गुजरात पर जीत के साथ ही चेन्नई ने फाइनल में जगह बना ली है। सीएसके की जीत के बाद जडेजा ने अवॉर्ड के साथ एक फोटो शेयर की।

इसके कैप्शन में उन्होंने फैंस को लेकर दिलचस्प बात लिखी। जडेजा के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन देखने को मिले। जडेजा को कुछ फैंस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में शामिल होने की सलाह दे रहे हैं। जडेजा के ट्वीट के बाद कुछ देर के लिए ट्विटर पर ‘कम टू आरसीबी’ हैशटैग ट्रेंड करने लगा।

शेयर करें