फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले में मिट्टी खनन का विरोध करने पर किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दबंगों ने किसान को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। किसान अपनी जमीन पर मिट्टी खनन का विरोध कर रहा था।
किसान जब अपने घर में से रहा था तभी दबंगों ने सोते समय किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दबंग किसान की जमीन पर जबरदस्ती खनन कर रहे थे। घटना फतेहपुर के बकेवर थाना इलाके की है।