Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रास्ते के विवाद में किसान की हत्या, दो गंभीर जख्मी, आरोपी फरार

रास्ते के विवाद में किसान की हत्या, दो गंभीर जख्मी, आरोपी फरार

यूपी के फतेहपुर जिले में भूमि विवाद में किसान की हथियार से हत्या कर दी गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया रास्ते के विवाद के कारण हत्या की घटना सामने आई है।

By HO BUREAU 

Updated Date

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले में भूमि विवाद में किसान की हथियार से हत्या कर दी गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया रास्ते के विवाद के कारण हत्या की घटना सामने आई है।

पढ़ें :- सुल्तानपुर में मां और पिता का शव देख चीख पड़े बच्चे, जानें क्या था मामला

फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे के रहने वाले 35 वर्षीय किसान अमित सिंह अपने दो भतीजों के साथ खेत में कटे चने को लेकर पड़ोस गांव के रहने वाले पाल बिरादरी के खेत से होकर अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते को लेकर दोनो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की दूसरे पक्ष के चार-पांच लोगों ने अमित सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

बीच बचाव के दौरान भतीजे 23 वर्षीय धनंजय सिंह और ऋषि सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि गाजीपुर थाना अंतर्गत गाजीपुर गांव निवासी अमित सिंह अपने खेत में चना ढो रहे थे और पाल बिरादरी के खेत से जा रहे थे। रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। जिसमें चार पांच लोगों द्वारा अमित सिंह के ऊपर हथियार से प्रहार करके उनकी हत्या कर दी गई। इस सम्बंध में थाना गाजीपुर में केस पंजीकृत किया गया है। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पढ़ें :- मामूली विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारा चाकू, गंभीर, हमलावर फरार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com