मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः किसानों ने शंभू बॉर्डर पर कैंडल मार्च निकाल किसान शुभकरण को दी श्रद्धांजलि

Rakesh

बीते दिनों खनोरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान शुभकरण (22) की मौत के बाद किसानों में रोष नजर आ रहा है। जहां कल पूरे देश में किसानों द्वारा काला दिवस मनाया गया तो वहीं आज शुभकरण को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। शंभू बॉर्डर पर हजारों मोमबत्तियां जलाकर किसानों ने शुभकरण को श्रद्धांजलि अर्पित की।

candle march
शेयर करें

अंबाला। बीते दिनों खनोरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान शुभकरण (22) की मौत के बाद किसानों में रोष नजर आ रहा है। जहां कल पूरे देश में किसानों द्वारा काला दिवस मनाया गया तो वहीं आज शुभकरण को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। शंभू बॉर्डर पर हजारों मोमबत्तियां जलाकर किसानों ने शुभकरण को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हमारा यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक हमारी मांगें नहीं मान ली जाती। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को जीतने के लिए हमें और भी कुर्बानियां देनी पड़ सकती है। जिसके लिए हम तैयार हैं। आंदोलन की जीत का रास्ता कुर्बानियों से ही निकलता है। उन्होंने कहा कि हमें शुभकरण सिंह की कुर्बानी से प्रेरणा लेकर इस आंदोलन को आगे बढ़ाना है। उन कार्यों को पूरा करना है जिनको पूरा करने की लड़ाई में शुभकरण सिंह ने अपनी कुर्बानी दे दी।

शेयर करें