मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

बेटी मालती के साथ दिखा पिता निक जोनस का खास बॉन्ड

Rakesh

सोशल मीडिया पर अक्सर निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की पिक्चर्स सामने आती रहती हैं. इस पावर कपल की बेटी मालती भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं. अक्सर उनकी पिक्चर्स सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. अब हाल ही में निक ने मालती के साथ एक क्यूट सी पिक्चर शेयर की है.

NICK
शेयर करें

मालती के फोटो काफी क्यूट

निक जोनस प्रियंका चोपड़ा से कितना प्यार करते हैं ये किसी से छुपा नहीं है. सोशल मीडिया पर अक्सर निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की पिक्चर्स सामने आती रहती हैं. इस पावर कपल की बेटी मालती भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं. अक्सर उनकी पिक्चर्स सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. अब हाल ही में निक ने मालती के साथ एक क्यूट सी पिक्चर शेयर की है. जिसमें पिता और बेटी काफी क्यूट लग रहे हैं…

क्यूटनेस से भरी पिक्चर की शेयर

निक जोनस ने हाल ही में बेटी मालती के साथ एक पिक्चर शेयर की है. जिसमें वो मालती को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं. निक इस पिक्चर में मालती को बड़े ही प्यार से देखते नजर आ रहे हैं. वहीं मालती कैमरे की ओर देख रही हैं. वो पिता की गोद में शांति से बैठी हैं और बहुत ही क्यूट लग रही हैं. इस दौरान निक ब्लैक प्रिंटेड टी-शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं तो वहीं मालती ने ब्लू फ्रॉक पहनी हुई है. इस पिक्चर के साथ निक ने एक हार्ट इमोजी शेयर की है. वहीं निक के साथ मालती की ये पिक्चर उनके फैंस को भी खासी पसंद आ रही है.

प्रियंका भी बेटी के लिए निकालती हैं खास समय

निक जोनस तो अपनी फैमिली के लिए टाइम निकालते ही हैं प्रियंका भी अपनी बेटी और हबी के लिए समय निकालना नहीं भूलतीं. अपने खासे बिजी शेड्यूल के बाद भी प्रियंका बेटी मालती के साथ खेलते हुए अक्सर पिक्चर शेयर करती हैं. वो निक को भी भरपूर टाइम देती नजर आती हैं. निक और प्रियंका ने 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन में हिन्दू और क्रिश्चियन रिती-रिवाज से शादी की थी.

शेयर करें