मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

फिल्म मेकर्स को धार्मिक मुद्दों पर होना चाहिए संवेदनशालः अरूण गोविल

Rakesh

चर्चित सीरियल रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल कई सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक अहम हिस्सा रहे हैं। फिलहाल वो 11 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म 'ओएमजी 2' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं, जिससे लंबे समये के बाद वो बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे है।

arun govil
शेयर करें

मुंबई। चर्चित सीरियल रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल कई सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक अहम हिस्सा रहे हैं। फिलहाल वो 11 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म ‘ओएमजी 2’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं, जिससे लंबे समये के बाद वो बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे है।

फिल्म में अरूण गोविल एक स्कूल प्रिंसिपल का किरदार निभा रहे है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए अरुण गोविल ने आजकल बन रही धार्मिक फिल्मों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।उन्होने कहा कि सवाल हर धर्म के लिए बेहद संवेदनशील है। फिल्म मेकर्स और मीडिया को ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए, जिससे आम लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे..जो किसी भी धर्म पर विश्वास करते हैं।

उन्होने कहा कि लोग चाहे भगवान राम को मानते या भगवान कृष्ण को या फिर भगवान शिव को लेकिन फिल्म में इनके किरदार को जिस तरह से दिखाना है उसकों लेकर मेकर्स को बहुत संजीदा और सतर्क रहना चाहिए क्योंकि यह लोगों की आस्था से जुड़ा मुद्दा है।इस मुद्दे के साथ खिलवाड़ करके किसी को भी आहत करने का आधार किसी को नहीं होना चाहिए।

शेयर करें