मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

यूपीः किन्नरों ने युवक को दी ऐसी सजा दी कि लोग सिहर उठे, पहले मारा फिर सिर कर दिया गंजा, 5 गिरफ्तार

Rajni

यूपी के कासगंज जिले में किन्नरों के आतंक से लोगों में खौफ पैदा हो गया है। किन्नरों ने एक युवक को ऐसी सजा दी है कि लोग देखकर सिहर उठे हैं। किन्नरों ने युवक को बेरहमी से पीटने के बाद उसका सिर गंजा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर तीन किन्नरों सहित 5 को गिरफ्तार कर लिया है।

Eunuchs punished the young man
शेयर करें

कासगंज। यूपी के कासगंज जिले में किन्नरों के आतंक से लोगों में खौफ पैदा हो गया है। किन्नरों ने एक युवक को ऐसी सजा दी है कि लोग देखकर सिहर उठे हैं। किन्नरों ने युवक को बेरहमी से पीटने के बाद उसका सिर गंजा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर तीन किन्नरों सहित 5 को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना सहावर थाना क्षेत्र के ईंट-भट्टा के समीप की है। तीन किन्नर एक युवक को पकड़ कर पहले उसके साथ मारपीट करते हैं, बाद में उसका सिर गंजा कर देते हैं। इस घिनौनी हरकत पर हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन किन्नरों सहित पांच को जेल भेज दिया है।

सहावर थाना पुलिस के मुताबिक यह वीडियो बीती 26 जुलाई समय तकरीबन 12 बजे का है। लिखी गई एफआईआर में  बसई निवासी रफीकुल ने जिक्र किया है कि वह गंजडुंडवारा की रहने वाली चांदनी किन्नर के यहां खाना बनाता था।  वह उसके साथ मांगलिक कार्यक्रम में पहुंच कर सहयोग करता था। इसी बात को लेकर किन्नर करीना, रिचा,  रूपराम, पवन सहित पांच लोगों ने जौहरी भट्टा के समीप पकड़ लिया और उसे सूनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ मारपीट कर बैग छीन लिया।

इसके अलावा बैग में रखे 10 हजार रुपए भी छीन लिए। इतने पर भी उनके मंसूबे पूरे नहीं हुए तो सिर गंजा कर पेशाब भी पिला दी। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो सहावर थाना पुलिस हरकत में आ गई और आनन फानन में पांचों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तीन किन्नरों सहित पांचों को जेल भेज दिया है।

शेयर करें