मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः शारदा नहर में कार गिरने से तीन बच्चों समेत पांच की गई जान

Rajni

उधम सिंह नगर के खटीमा शारदा नहर में गुरुवार देर रात इनोवा कार गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कार चालक, महिला व तीन बच्चे शामिल हैं।

car accident
शेयर करें

खटीमा। उधम सिंह नगर के खटीमा शारदा नहर में गुरुवार देर रात इनोवा कार गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कार चालक, महिला व तीन बच्चे शामिल हैं।

पावर हाउस कॉलोनी लोहियाहेड निवासी द्रोपती उर्फ दुर्गा (38) पत्नी स्वर्गीय विजेंद्र अपनी पुत्री ज्योति (12) एवं इनोवा कार चालक नगरा तराई निवासी मोहन सिंह धामी (40) धामी के साथ इनोवा कार से गुरुवार की शाम अपने भाई अंजनिया बुढ़ाबाग निवासी मोहनचंद के घर गई थी।

देर रात अपने भाई के पुत्र सोनू (5) एवं पुत्री दीपिका (7) को लेकर लोहियाहेड अपने घर लौट रहीं थीं। तभी इनोवा कार अनियंत्रित होकर पावर हाउस जाली के समीप शारदा नहर में गिर गई।

सूचना पर देर रात को ही थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिसकर्मी शारदा नहर पहुंचे। कार में फंसे पांच लोगों को बाहर निकाला गया। उन्हें उप जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शेयर करें