मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

गदर-2 ने सबसे तेज 450 करोड़ कमाने का बनाया रिकार्ड

Rakesh

सनी देओल की फिल्म गदर-2 लगातार धमाकेदार बाक्स ऑफिस कलेक्शन के चलते सबसे तेजी से 450 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली फिल्म बन गई हैं।गदर-2 ने रिलीज के 17वें दिन ये रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं। रविवार को इस फिल्म ने 16.10 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।

gadar-2
शेयर करें

मुंबई। सनी देओल की फिल्म गदर-2 लगातार धमाकेदार बाक्स ऑफिस कलेक्शन के चलते सबसे तेजी से 450 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली फिल्म बन गई हैं।गदर-2  ने रिलीज के 17वें दिन ये रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं। रविवार को इस फिल्म ने 16.10 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।

इसके साथ ही गदर-2 इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेज 450 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म का टोटल कलेक्शन की बात करे तो फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए अब तक 456 करोड़ रुपए कमाए हैं।

इससे पहले शाहरुख खान की ‘पठान’ ने 18 दिनों में यह कारनामा किया था। वहीं ‘बाहुबली-2’ के हिंदी वर्जन को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपए का बिजनेस करने में 20 दिन लगे थे। जबकि गदर-2 ने सिर्फ 17 दिनों में 456 करोड़ के जादुई आंकड़े को छुआ हैं। इसके साथ ही गदर-2 ने अपने तीसरे वीकेंड पर 36.95 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

टैग: actor film
शेयर करें