मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः गिरोह बनाकर जमीन का गोरखधंधा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Rakesh

हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरोह बनाकर जमीनों का गोरखधंधा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि कोतवाली क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कालोनी निवासी सोमदत्त ने रुड़की निवासी शमशाद, मुस्तकीम, अजीम अहमद, अजीम की पत्नी व रियासत के विरूद्ध जमीन बेचने के नाम पर सोमपाल से 29 लाख 5 हजार रुपए हड़पने व घर में घुसकर मारपीट,गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

accesed
शेयर करें

हरिद्वार। हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरोह बनाकर जमीनों का गोरखधंधा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि कोतवाली क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कालोनी निवासी सोमदत्त ने रुड़की निवासी शमशाद, मुस्तकीम, अजीम अहमद, अजीम की पत्नी व रियासत के विरूद्ध जमीन बेचने के नाम पर सोमपाल से 29 लाख 5 हजार रुपए हड़पने व घर में घुसकर मारपीट,गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि नामजद कराए गए आरोपियों का एक गैंग है। जिसका उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश में अपना नेटवर्क है। ये लोग योजना बनाकर सीधे सादे लोगों को अपने जाल में फंसाकर पैसों की ठगी करते हैं।

घटना के खुलासे में लगी पुलिस टीम ने इस गैंग के सदस्यों में से 1- शहजाद पुत्र मौ. अख्तर निवासी ग्रीन पार्क कालोनी रूडकी थाना सिविल लाइन रूडकी, हरिद्वार, 2- आमीर अफरीदी पुत्र आकिल निवासी ग्राम खेलपुर नसरूल्लापुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्ववार व  बृजपाल चौहान पुत्र करम सिंह निवासी गली नं. 249 रूड़की रोड कृष्णा नगर मेरठ थाना पल्लवपपुरम जिला मेरठ को उनके निवास स्थान से दर्ज मुकदमें के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो लाख नगद व जाली दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस गैंग के सदस्य भोले भाले लोगों को जमीन खरीदने-बेचने में ज्यादा मुनाफा दिलाने के नाम पर जालसाजी कर रकम हड़प लेते थे। गैंग में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर गैंग की महिला सदस्यों सहित फरार अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

शेयर करें