मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
दिल्ली

दिल्लीः बीच सड़क किशोरी को चाकू से गोदा, बेरहमी से किया कत्ल

Rajni

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोपी युवक ने किशोरी पर चाकू से कई वार किए। जब इससे भी दिल नहीं भरा तो युवक ने चाकू से गोदकर किशोरी की बेरहमी से हत्या कर दी।

murder
शेयर करें

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोपी युवक ने किशोरी पर चाकू से कई वार किए। जब इससे भी दिल नहीं भरा तो युवक ने चाकू से गोदकर किशोरी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उस पर पत्थर भी फेंकता रहा।

घटना दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी साहिल ने किशोरी को रास्ते में रोका और कई बार चाकू से वार किया। इसके बाद पत्थर से भी हमला किया।

हत्या के बाद आरोपी फरार

दोनों में दोस्ती थी, लेकिन किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया था। हत्या तब हुई, जब किशोरी कहीं जा रही थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हत्या के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

शेयर करें