मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी के पिता को उतारा मौत के घाट, मचा कोहराम

Desk

मंगलौर क्षेत्र से प्रेमिका को लेकर युवक फरार हो गया। फरार हुए युवक के पिता को युवती के परिजनों ने पीट कर मौत के घाट उतार दिया। प्रेमी का पिता मंगलौर क्षेत्र में प्रेमी युगल को ढूंढने के लिए आया था। मृतक सहारनपुर क्षेत्र का रहना वाला था। दो दिन पूर्व मृतक का पुत्र मंगलौर क्षेत्र की रहने वाली युवती को भगा ले गया और युवती के साथ कोर्ट मैरिज कर ली।

murder
शेयर करें

रुड़की। मंगलौर क्षेत्र से प्रेमिका को लेकर युवक फरार हो गया। फरार हुए युवक के पिता को युवती के परिजनों ने पीट कर मौत के घाट उतार दिया। प्रेमी का पिता मंगलौर क्षेत्र में प्रेमी युगल को ढूंढने के लिए आया था। मृतक सहारनपुर क्षेत्र का रहना वाला था। दो दिन पूर्व मृतक का पुत्र मंगलौर क्षेत्र की रहने वाली युवती को भगा ले गया और युवती के साथ कोर्ट मैरिज कर ली।

दोनों पक्षों के परिजन प्रेमी जोड़े की तलाश में लगे हुए थे। इसी बीच युवती के परिजनों ने युवक के पिता को घेर लिया और पीट कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

मौके पर पहुंचे SSP हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि मृतक का पुत्र मंगलौर क्षेत्र की युवती को लेकर फरार हुआ था। मृतक बेटे को ढूंढने के लिए ही क्षेत्र में आया हुआ था। दूसरे पक्ष द्वारा मृतक की हत्या कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें