मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

राजस्थानः जयपुर एयरपोर्ट पर 20 लाख का सोना पकड़ा, पेच के रूप में सूटकेस में कसा गया था

Rajni

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने शुक्रवार शाम एक यात्री के पास से 20 लाख का सोना पकड़ा है।

gold
शेयर करें

जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने शुक्रवार शाम एक यात्री के पास से 20 लाख का सोना पकड़ा है। वह सोने को पेच (screw) के रूप में लाया था। उसने इसे सूटकेस में कसा था।

एयर इंडिया की फ्लाइट से आया यात्री दुबई से सोने की तस्करी कर जयपुर लेकर आया था। कस्टम विभाग ने सोने को जब्त कर यात्री से पूछताछ शुरू कर दी है। कस्टम अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम 5:45 पर एयर इंडिया की फ्लाइट दुबई से जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आई। एक्स-रे स्क्रीनिंग के जरिए सामान की जांच की गई।

दुबई से आए एक यात्री के सामान की एक्स-रे स्क्रीनिंग में संदेह हुआ। यात्री के सूटकेस को स्कैन करने पर उसमें डार्क इमेंज दिखाई दी। पूछताछ में सूटकेस के चेक-इन बैगेज खोलने पर सोने के 36 स्क्रू कसे मिले। दुबई से तस्करी कर लाया गया सोना 99.90 शुद्ध है। पकड़े गए सोने का वजन 318 .34 ग्राम है, जिसकी कीमत 19 लाख 56 हजार 199 रुपए है।

टैग: arrest
शेयर करें