मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

Bihar News:गोपालगंज में मजदूरों से भरा ऑटो सोना नदी में पलटने से 20 लोग जख्मी, 5 की हालत गंभीर

इंडिया वॉइस

Accident News: बिहार के गोपालगंज से एक बड़ी खबर सामने आई है,गोपालगंज में मजदूरों से भरी ऑटो सोना नदी में पलट गयी है, इस हादसे में 20 से अधिक मजदूर जख्मी हो गए है जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है,गंभीर रूप से घायल मजदूरों को इलाज के लिए फुलवरिया रेफरल अस्पताल रेफर किया गया है.यह हादसा फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार के पास की है.

शेयर करें

Gopalganj news:बिहार के गोपालगंज से एक बड़ी खबर सामने आई है,गोपालगंज में मजदूरों से भरी ऑटो सोना नदी में पलट गयी है, इस हादसे में 20 से अधिक मजदूर जख्मी हो गए है जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है,गंभीर रूप से घायल मजदूरों को इलाज के लिए फुलवरिया रेफरल अस्पताल रेफर किया गया है.यह हादसा फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार के पास की है.

बताया जा रहा है कि ऑटो पर 20 महिला और पुरुष मजदूर सवार थे, जो श्रीपुर से अमठा स्थित कोलड स्टोर पर आलू चुनने जा रहे थे. इसी दौरान चालक अनियंत्रित हो गया और ऑटो सोना नदी में जा गिरी. हादसे की वजह ऑटो पर क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने की बात सामने आई है. हालांकि, गनीमत है कि नदी में पानी कम था, इस वजह से अभी तक जान-माल के हताहत होने की खबर नहीं है.वहीं, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया है. हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं.

हादसे में ऑटो पर सवार लोगों में 20 मजदूर जख्मी बताये जा रहे हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया है और इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया है. जख्मी लोगों में किशनावती देवी, तेतरी देवी, सरिता देवी, अंजनिया देवी, देवांति देवी, भारती देवी, गायन्ति देवी, ममता कुमारी, लालमती देवीछोटी कुमारी, अंजली कुमारी, सलिता कुमारी, पूजा कुमारी, प्रिया कुमारी, झामलाल मंडल, मनोदरी देवी, जयंती देवी, कृष्णावती देवी, राधेश्याम मंडल, जनार्दन मंडल, धर्मेंद्र मंडल आदि शा

टैग: road accident
शेयर करें