1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा, जानें कब मनाया जाएगा ये पर्व, पढ़ें

26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा, जानें कब मनाया जाएगा ये पर्व, पढ़ें

 वहीं गुरुवार को कार्तिक शुक्ल द्वितीया का मान दिन में 2 बजकर 12 मिनट तक है। विशाखा नक्षत्र, आयुष्य योग और प्रवर्धमान नामक औदायिक योग है। दोनों ही दिन बन रहे योग लोगों के लिए शुभकारी होंगे।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

दीपोत्सव महापर्व के अंतर्गत बुधवार को अन्नकूट व गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा। वहीं चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज गुरुवार को मनाया जाएगा।  पंचांग के अनुसार, मंगलवार को कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा का मान दिन में तीन बजकर 35 मिनट तक है। स्वाती नक्षत्र और प्रीति नामक योग है। इस दिन अन्नकूट और गोवर्धन पूजा होगी।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें आज का हेल्थ और ज्योतिष उपाय

वहीं गुरुवार को कार्तिक शुक्ल द्वितीया का मान दिन में 2 बजकर 12 मिनट तक है। विशाखा नक्षत्र, आयुष्य योग और प्रवर्धमान नामक औदायिक योग है। दोनों ही दिन बन रहे योग लोगों के लिए शुभकारी होंगे।

कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को अन्नकूट और गोवर्धन पूजा का पर्व होता है। ब्रज क्षेत्र से आरंभ हुआ यह पर्व संपूर्ण उत्तर भारत में मनाया जाता है। कृष्ण भगवान के अवतार के पूर्व इस दिन इंद्र देवता की पूजा की जाती थी, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण ने इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा शुरू करवाई और उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह पर्वत के रूप में विराजमान हैं। गोवर्धन पूजा के साथ-साथ इस दिन मंदिरों व घरों में अन्नकूट महोत्सव होता है।

कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया को यम द्वितीया, भैया दूज और चित्रगुप्त पूजा मनाई जाएगी। द्वितीया को यमी ने अपने भाई यमराज को अपने घर बुलाकर भोजन कराया था। इसलिए इस दिन भाई अपने बहन के घर जाता है और उसके हाथ का भोजन करता है। इस दिन बहन अपने भाई के मस्तिष्क पर तिलक करती हैं और भाई उसे उपहार प्रदान करता है।

पढ़ें :- Aaj ka Rashifal : मेष में चंद्रमा, सेहत पर पड़ेगा असर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com