मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Greater Noida News: 15 दिसंबर से अगर यमुना एक्सप्रेस-वे पर इस रफ्तार पर दौड़ाया वाहन, तो पड़ेगा पछताना,कटेगा चालान! कोहरे के चलते लिया गया फैसला

इंडिया वॉइस

Yamuna expressway News: प्राधिकरण की सीईओ मोनिका रानी ने कहा कि हल्के वाहन सौ किमी प्रति घंटा के बजाए 80 किमी प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार से चलेंगे. जबकि भारी वाहनों के लिए यह रफ्तार कम होगी.

Yamuna expressway highway
शेयर करें

Yamuna Expressway New Speed Limit: यमुना एक्सप्रेस-वे पर होने वाले हादसों की रोकथाम के लिए नोएडा प्राधिकरण ने बडा़ फैसला लिया है. सर्दी और कोहरे को देखते हुए 15 दिसंबर यानि आज से अगले 2 महीने तक यानी 15 फरवरी तक एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार को कम (Speed ​​Limit) किया गया है. नियम के तहत हल्के वाहन 100 किमी प्रति घंटा के बजाय 80 किमी प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार से चलेंगे. जबकि भारी वाहनों के लिए अधिकतम रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा तक तय की गई है.

इसकी बाबत प्राधिकरण की सीईओ मोनिका रानी ने कहा कि सर्दियों में कोहरे के कारण होने वाले हादसे के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे के कारण प्राधिकरण हर वर्ष सर्दियों में एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा को कम कर देता है. सीईओ मोनिका रानी ने बताया कि 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा रहेगी. वहीं भारी वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 60 किमी प्रति घंटा रहेगी. क्योंकि सर्दियों में कोहरे के कारण हादसे बढ़ जाते हैं.
सीईओ मोनिका रानी ने बताया कि अब एक्सप्रेस वे पर नई गति सीमा लागू होने के बाद जीरो पॉइंट से लेकर आगरा तक लोगों को पंपलेट और प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूक किया जाएगा. नई गति सीमा लागू होने के बाद परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाने की योजना भी बनाई है.साथ ही अगर कोई इन नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. लोगों के चालान काटे जाएंगे.

शेयर करें