मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः मसूरी में हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

Rakesh

उत्तराखंड के मसूरी में संदिग्ध परिस्थितियों में हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हेड कांस्टेबल रोशन कोहली (45) मसूरी के हैप्पी वाली चौकी पर तैनात थे। उनकी तबीयत खराब थी और वह अपने कमरे में आराम कर रहे थे।

police
शेयर करें

मसूरी। उत्तराखंड के मसूरी में संदिग्ध परिस्थितियों में हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हेड कांस्टेबल रोशन कोहली (45) मसूरी के हैप्पी वाली चौकी पर तैनात थे। उनकी तबीयत खराब थी और वह अपने कमरे में आराम कर रहे थे।

शुक्रवार शाम को जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तो साथी पुलिसकर्मियों ने उनके कमरे को खटखटाया तो देखा कि वह अचेत अवस्था में अपने बिस्तर पर पड़े हुए हैं, जिसके बाद पुलिसकर्मी 108 एंबुलेंस के माध्यम से मसूरी की उप जिला चिकित्सालय अस्पताल लाए। जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि मसूरी से पहले रोशन कोहली देहरादून नेहरू कॉलोनी कोतवाली में तैनात थे। उन्होंने 4 महीने पहले ही मसूरी ज्वाइन किया था। रोशन कोहली मूल रूप् से उत्तरकाशी के रहने वाले थे। डॉक्टर अरविंद राणा ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा।

टैग: Death police
शेयर करें