मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः लोकसभा चुनाव को लेकर 1950 हेल्पलाइन नंबर जारी, इस नंबर पर कर सकते हैं शिकायत, बुजुर्गों को मिली घर से वोट डालने की सुविधा  

HO BUREAU

85 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले लोगों को घर से वोट डालने की सुविधा दी जाएगी। मतदाताओं की चुनाव से संबंधित समस्याओं को हल करने के लिए 1950 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। शाहाबाद के एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने बताया कि जिला शाहाबाद में कुल 169852 वोटर हैं। जिसमें से 80841 वोट महिलाओं के हैं।

election commission
शेयर करें

कुरुक्षेत्र। 85 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले लोगों को घर से वोट डालने की सुविधा दी जाएगी। मतदाताओं की चुनाव से संबंधित समस्याओं को हल करने के लिए 1950 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। शाहाबाद के एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने बताया कि जिला शाहाबाद में कुल 169852 वोटर हैं। जिसमें से 80841 वोट महिलाओं के हैं।

बुजुर्गों की सुविधाओं के लिए 85 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले लोगों को घर से वोट डालने की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए आप जिला निर्वाचन कार्यालय मे जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। जिससे आप घर बैठे ही वोट डाल सकते हैं।

उन्होंने जनता से अपील की कि चुनाव से संबंधित अगर कोई समस्या है तो वह ए विजुअल एप के जरिए भी शिकायत दर्ज करवा सकता है या हेल्पलाइन नंबर 1950 पर भी जानकारी दे सकता है। हमारा प्रयास रहेगा कि 100 मिनट के अंदर लोगों की समस्याओं का हल निकल जाए। उन्होंने जनता से कहा कि सभी मतदाता बढ़-चढ़कर मतदान करें।

शेयर करें