मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ में भीषण हादसा: स्टील फैक्ट्री में फटा ब्वायलर, दो मजदूरों की मौत, 5 गंभीर, राहत व बचाव जारी

HO BUREAU

यूपी के अलीगढ़ जिले के हरदुआगंज थाना इलाके की तालानगरी औद्योगिक के सेक्टर 2 में मनकामेश्वर स्टील फैक्ट्री में ब्वायलर फटने से दो मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि पांच गंभीर रूप से झुलस गए। स्टील फैक्ट्री में अचानक ब्वायलर फटने से जोरदार धमाके के साथ आग का गोला आसमान में कई फ़ीट तक उठता दिखाई दिया।

boiler
boiler
शेयर करें

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले के हरदुआगंज थाना इलाके की तालानगरी औद्योगिक के सेक्टर 2 में मनकामेश्वर स्टील फैक्ट्री में ब्वायलर फटने से दो मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि पांच गंभीर रूप से झुलस गए। स्टील फैक्ट्री में अचानक ब्वायलर फटने से जोरदार धमाके के साथ आग का गोला आसमान में कई फ़ीट तक उठता दिखाई दिया।

जिसके चलते दर्जनों मजदूर आग की चपेट में आने के चलते गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम, एसएसपी समेत पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे राहत और बचाव दल के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रहीं है।

शेयर करें