मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

सुरक्षाः वाराणसी जंक्शन पर भारी मात्रा में कैश बरामद, दो संदिग्धों को पकड़ा

Rajni

सावन के मद्देनजर वाराणसी के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक - चौबंद है। संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं की लगातर निगरानी की जा रही है

Huge amount of cash
शेयर करें

वाराणसी। सावन के मद्देनजर वाराणसी के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक – चौबंद है। संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं की लगातर निगरानी की जा रही है। रविवार सुबह जीआरपी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 5 पर हाथों में काला बैग लिए टहल रहे हैं।

सूचना पर जीआरपी पुलिस ने वहां पहुंचकर तत्काल उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने खुद को पीतल के बर्तनों का व्यवसायी बताया। जब उनके पास मौजूद बैगों की तलाशी ली गई तो उनमें से भारी मात्रा में पांच सौ, दो सौ और सौ रुपये के नोटों के बंडल निकले।

कैंट जीआरपी CO कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि सावन महीने मे कांवरियों की सुरक्षा को देखते हुए जीआरपी कैंट निरीक्षक हेमंत सिंह द्वारा चेकिंग अभियान चला कर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी।  इसी दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा गया है। दोनों ने पूछताछ मे अपना नाम मेराज और मोहम्मद सुहेब बताया।

वाराणसी से मुरादाबाद जाने की फ़िराक़ में थे दोनों

यह दोनों वाराणसी से मुरादाबाद जाने की फ़िराक़ में थे। इन दोनों के पास से नोटों से भरे हुए दो काले बैग भी बरामद हुए हैं। हालाँकि इन्होंने अपने आप को पीतल के बर्तनों का व्यापारी बताया है। जाच के लिए आईटी की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है। जांच पूरा होने के बाद इस बात का फैसला होगा कि इनकी बातों में कितनी सच्चाई है।

शेयर करें