मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

उत्तराखंडः रुद्रपुर में पति-पत्नी की गला रेत कर हत्या, मां गंभीर रूप से घायल  

Rajni

रुद्रपुर शहर के बीचो-बीच नई बस्ती में बुधवार रात दंपति की गला रेत कर हत्या कर दी गई। जबकि उसकी मां को चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हत्यारोपी घर में मौजूद नाबालिग को धक्का देकर फरार हो गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Husband and wife strangled to death
शेयर करें

रुद्रपुर। रुद्रपुर शहर के बीचो-बीच नई बस्ती में बुधवार रात दंपति की गला रेत कर हत्या कर दी गई।  जबकि उसकी मां को चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हत्यारोपी घर में मौजूद नाबालिग को धक्का देकर फरार हो गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घटना बुधवार रात करीब 1:30 बजे की है। सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करने वाला संजय यादव अपनी पत्नी सोनाली यादव के साथ एक कमरे में सो रहा था। इसी बीच घर की कुंडी काटकर शाहजहांपुर निवासी राजकमल घर में घुस गया। इसके बाद हमलावर ने  संजय यादव की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सोनाली जब बीच-बचाव को आई तो उस पर भी धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। सोनाली की मां गौरी मंडल ने हत्यारोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हाथ में धारदार हथियार लिए वह चश्मदीद नाबालिग पुत्र जय के सामने ही फरार हो गया।

जय के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए। रिश्ते के मामा तपन मंडल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक शिव अरोरा समेत कई जनप्रतिधि भी मौके पर पहुंचे।

टैग: Death injure
शेयर करें