मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः डोईवाला में घर में घुसे पानी में डूबकर बालिका की मौत, बारिश का पानी सैलाब की तरह दीवार तोड़ता हुआ घर में घुसा

Rakesh

उत्तराखंड के डोईवाला जिले के शेरगढ़ माजरी गांव में उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब बारिश का पानी सैलाब की तरह दीवार को तोड़ता हुआ घर में घुस गया और पूरे घर में पानी भर गया। घर में घुसे पानी में डूबने से 12 साल की आकांक्षा की मौत हो गई।

girl died
शेयर करें

डोईवाला। उत्तराखंड के डोईवाला जिले के शेरगढ़ माजरी गांव में उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब बारिश का पानी सैलाब की तरह दीवार को तोड़ता हुआ घर में घुस गया और पूरे घर में पानी भर गया। घर में घुसे पानी में डूबने से 12 साल की आकांक्षा की मौत हो गई।

प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को दी 4 लाख की राहत राशि

घटना की जानकारी मिलते ही डोईवाला के विधायक बृजभूषण गैरोला और एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी कोतवाली पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को दी 4 लाख की राहत राशि दी। लोगों ने नाराजगी जताते हुए तहसील प्रशासन से एनएचएआई अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विधायक ने तत्काल प्रशासन को मदद के निर्देश दिए। इसके बाद तहसील प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 4 लाख की तत्काल आर्थिक राहत राशि का चेक देकर मदद की।  घटना से गुस्साए लोगों ने कहा कि नेशनल हाइवे द्वारा पानी की उचित निकासी न करने के कारण यह दुःखद हादसा हुआ है। इसकी जांच कर नेशनल हाइवे के अधिकारों पर कार्रवाई हो।

टैग: Death police
शेयर करें