मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मुठभेड़ में 25 हजार के इनामिया को लगी गोली, गिरफ्तार

HO BUREAU

यूपी के मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम की 25 हजार के इनामिया के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मौके से तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 7 मुकदमें दर्ज हैं।

accused
accused
शेयर करें

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम की 25 हजार के इनामिया के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मौके से तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 7 मुकदमें दर्ज हैं।

क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में जिगना पुलिस व एसओजी सर्विलांस की संयुक्त टीम को सोमवार को बड़ी सफलता मिली। 25 हजार के इनामियां आकाश बिन्द पुत्र देवमणी बिन्द निवासी ढेबुहा विंध्याचल को थाना जिगना के मछहा बंधा के पास से वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया । आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है।

शेयर करें