1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सबसे तेजी से विकास करने वाला देश बना: तरुण चुघ

हरियाणाः पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सबसे तेजी से विकास करने वाला देश बना: तरुण चुघ

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उनके द्वारा किए गए भारत के विकास का जादू आज दुनिया के सभी देशों में सुनाई दे रहा है। देश की जनता से किए वादे के मुताबिक भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35-ए और मुस्लिम बहनों पर तीन तलाक का बोझ खत्म कर दिया है।

By Rakesh 

Updated Date

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उनके द्वारा किए गए भारत के विकास का जादू आज दुनिया के सभी देशों में सुनाई दे रहा है। देश की जनता से किए वादे के मुताबिक भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35-ए और मुस्लिम बहनों पर तीन तलाक का बोझ खत्म कर दिया है।

पढ़ें :- 'क्या भाजपा के ट्रोल्स को भी कर दिया माफ?...', PM मोदी पर चिदंबरम का हमला

22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा सनातनियों के लिए ऐतिहासिक क्षण

श्री चुघ ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण शुरू हो गया है, जिसमें 22 जनवरी 2024 को श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। यह विश्व की सभी सनातनियों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। उन्होंने कहा कि यह विश्व मीडिया ने बार-बार साबित किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे प्रिय नेता हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देश की 400 से अधिक और पंजाब की सभी लोकसभा सीटें जीतकर एक नया इतिहास रचेगी।

श्री चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां देश को विकास की तेज गति से आगे बढ़ाया है, वहीं उन्होंने पंजाब और पंजाबियों के प्रति अपना कर्तव्य भी पूरी निष्ठा से निभाया है। श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण, 1984 के सिख नरसंहार के अपराधियों को 39 साल बाद सजा देना, श्री हरमंदिर साहिब को एफसीआरए, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों को अफगानिस्तान से पूरे मान-सम्मान के साथ भारत लाना, काली सूची को खत्म करना आदि जो प्रमुख कार्य किए हैं, यह प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब और पंजाबियों के प्रति सार्थक सोच को दर्शाता है।

पढ़ें :- PM Modi ने IPL में वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी की की तारीफ, कहा- 'युवा प्रतिभाएं भारत का भविष्य हैं'
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com