मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

ICC Men’s World Cup 2023 में बदली गई भारत-पाक मुकाबले की तारीख, 8 अन्य मुकाबलों में भी बदलाव

Rakesh

चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ICC वनडे विश्व कप मैच रेशेड्यूल कर दिया गया है। साथ ही आठ अन्य मैचों की तारीखों में भी बदलाव किया गया है।

cricket
शेयर करें

नई दिल्ली। चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ICC वनडे विश्व कप मैच रेशेड्यूल कर दिया गया है। साथ ही आठ अन्य मैचों की तारीखों में भी बदलाव किया गया है। भारत और पाकिस्तान पहले 15 अक्टूबर को आमने-सामने होने वाले थे। अब ये मैच एक दिन पहले 14 अक्टूबर को खेला जाएगा।

आठ अन्य मुकाबले जिनमें फेरबदल किया गया है। इस लिस्ट में नीदरलैंड के खिलाफ भारत का एक और मैच भी शामिल है, जो अब 12 नवंबर को खेला जाएगा। जो पहले 11 नवंबर को खेला जाना था।

आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा, “इस साल के आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले को एक अलग दिन के लिए रेशेड्यूल किया गया है, जबकि आठ अन्य मैचों का विवरण भी बदल दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला पहले रविवार 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में होना था। अब इस मैच को एक दिन पहले स्थानांतरित कर दिया गया है और अब ये महामुकाबला शनिवार, 14 अक्टूबर को उसी स्थान पर आयोजित किया जाएगा।

ये फैसला नवरात्र के पहले दिन से मुकाबले के क्लैश को देखते हुए लिया गया है। गौरतलब है कि गुजरात में नवरात्र को लेकर काफी उत्साह देखा जाता है। आपको बता दें, इस मुकाबले को लेकर लोगों में इतना रोमांच था कि लोगों ने पहले से ही अहमदाबाद में होटल बुक करने शुरू कर दिए थे।

टैग: Cricket
शेयर करें