1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. IMA POP 2022 : आज होगी पासिंग आउट परेड, पासआउट होंगे 344 जेंटलमैन कैडेट

IMA POP 2022 : आज होगी पासिंग आउट परेड, पासआउट होंगे 344 जेंटलमैन कैडेट

IMA POP 2022 देश को मिलेंगे 314 नए सैन्य अधिकारी, 11 मित्र देशों के 30 कैडेट्स भी होंगे पास आउट. सेना को अफसर देने में यूपी नंबर एक स्थान पर हैं.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून में आज पासिंग आउट परेड (POP) का आयोजन किया जाएगा. पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना को 314 युवा अफसर मिलने वाले हैं. आईएमए के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी थी कि सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे पासिंग आउट परेड कार्यक्रम का हिस्सा होंगे. इस साल देशभर के 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के कैडेट्स भारतीय सेना में शामिल होने वाला हैं. भारतीय कैडेट्स के अलाा 30 कैडेट्स भी पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेने वाले हैं. कुल मिलाकर 344 कैडेट्स पासिंग आउट परेड में शामिल होंगे.

पढ़ें :- विश्व में बढ़ते युद्ध: कब थमेगा ये संघर्ष?

इस साल IMA पासिंग आउट परेड में उत्तर प्रदेश के 51 कैडेट्स, उत्तराखंड के 29 कैडेट्स, हरियाणा के 30 कैडेट्स, पंजाब के 21 कैडेट्स, राजस्थान के 16 कैडेट्स, हिमाचल प्रदेश के 17 कैडेट्स, बिहार के 24 कैडेट्स भी शामिल होंगे. वहीं, 11 मित्र देशों के 30 कैडेट भी सैन्य अकादमी से कोर्स पूरा करने वाले हैं, जो पासिंग आउट परेड में शामिल होंगे.

आईएमए में हर साल दो बार जून और दिसंबर में आयोजित की जाती हैं. पिछले एक दशक के दौरान शायद ही ऐसी कोई परेड हो, जिसमें कदमताल करने वाले युवाओं में उत्तराखंडियों की तादाद अधिक न रही हो.

इस बार पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के कैडेट्स की संख्या भले ही सबसे अधिक है, मगर इसकी तुलना वहां की आबादी के हिसाब से करें तो सेना को जांबाज देने में इस बार भी उत्तराखंड ही अव्वल है.राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार जैसे बड़े राज्य भी उत्तराखंड से बहुत पीछे हैं..

राज्यवार कैडेट्स की संख्या
उत्तर प्रदेश-51
उत्तराखंड-29
बिहार-24
हरियाणा-30
महाराष्ट्र-21
पंजाब-21
राजस्थान-16
दिल्ली-13
हिमाचल प्रदेश-17
केरल-10
मध्य प्रदेश-15
तेलंगाना-02
जम्मू-कश्मीर-09
नेपाल (भारतीय मूल)-01
बंगाल-08
तमिलनाडु -07
कर्नाटक-09
ओडिसा-01
आंध्र प्रदेश-04
त्रिपुरा-01
अरुणाचल प्रदेश-01
असम-04
छत्तीसगढ़-04
झारखंड-02
मणिपुर-02
नागालैंड- 01
मिजोरम- 03
लद्दाख- 01
गुजरात-05
चंडीगढ़-02

पढ़ें :- बंगाल में बदलाव या भ्रम? पहले चरण के ट्रेंड से ममता बनर्जी पर बड़ा खतरा!

इन देशों के भी हैं कैडेट्स
भूटान- 13
मालदीव- 3
म्यांमार- 1
नेपाल- 2
श्रीलंका- 4
सूडान- 1
तजाकिस्तान- 2
तंजानिया- 1
तुर्कमेनिस्तान-1
वियतनाम-1
उज्बेकिस्तान-1

पिछले साल पूर्व राष्ट्रपति कोविंद हुए थे POP में शामिल

पिछले साल 11 दिसंबर को तत्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद उत्तराखंड के देहरादून में चेतवोड बिल्डिंग ड्रिल स्क्वायर में भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह भी मौजूद थे.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com