मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

Inflation : मोदी सरकार जल्दी ही महंगाई पर नियंत्रण करेगी- केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी

इंडिया वॉइस

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार पर हमें निर्भर रहना पड़ता है चूंकि इस समय रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। इस कारण थोड़ी महंगाई है। लेकिन सरकार जल्दी ही महंगाई पर कंट्रोल कर लेगी।

शेयर करें

रुद्रपुर,16 अप्रैल। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने स्वीकार किया है कि देश में महंगाई बढ़ी है, लेकिन इसके लिए उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जल्दी ही महंगाई पर नियंत्रण कर लेगी।

महंगाई किसी वजह से ही बढ़ती है- पंकज चौधरी

बीजेपी के सामाजिक न्याय पखवाड़ा में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सप्लाई और पूर्ति का एक पार्ट महंगाई है और जब भी कभी मौसम की मार हो या फिर कोई अंतरराष्ट्रीय समस्या, तब-तब महंगाई में कुछ परिवर्तन जरूर होता है। उन्होंने कहा कि भारत 60 फीसदी खाद्यान्न तेलों का इंपोर्ट करता है, महंगाई पर काबू हो। इसके लिए सरकार ने टैक्स कम किया है।

सरकार जल्द ही महंगाई पर कंट्रोल करेगी- पंकज चौधरी

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार पर हमें निर्भर रहना पड़ता है चूंकि इस समय रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। इस कारण थोड़ी महंगाई है। लेकिन सरकार जल्दी ही महंगाई पर कंट्रोल कर लेगी। इससे पहले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री चौधरी ने बीजेपी जिला कार्यालय में आयोजित सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।

शेयर करें