1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Instagram Tips and Tricks: एक ही मोबाइल में कैसे चलाएं एक से ज्यादा इंस्टा अकाउंट, जानें पूरी ट्रिक

Instagram Tips and Tricks: एक ही मोबाइल में कैसे चलाएं एक से ज्यादा इंस्टा अकाउंट, जानें पूरी ट्रिक

अगर आप भी अपने मोबाइल में एक से ज्यादा इंस्टाग्राम अकाउंट चलाना चाहते हैं तो आपको ये ट्रिक अपनानी चाहिए।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, विकास आर्य : सोशल मीडिया तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो चला है। सोशल मीडिया की वजह से ही आप हजारों मील दूर बैठे अपने दोस्त की रोजाना जिंदगी को देख पाते हैं। इसमें हर रोज करोड़ों फोटो और पोस्ट शेयर की जाती हैं। इन्हीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में इंस्टाग्राम का नाम भी शुमार है। इस प्लेटफॉर्म में आप अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर सकते हैं। कई लोग एक से ज्यादा इंस्टग्राम अकाउंट चलाते हैं। एक मोबाइल में एक ही इंस्टा अकाउंट चलाते हैं तो आपको आज हम एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने मोबाइल में एक से ज्यादा अकाउंट चला सकते हैं। आगे हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप एक मोबाइल में एक अकाउंट से दूसरे में कैसे स्विच करें।

पढ़ें :- iPhone 18 Pro सीरीज़ की धमाकेदार एंट्री, 15-28% की हुई बढ़ोतरी

इंस्टाग्राम ऐप में एक से अधिक अकाउंट कैसे चलाएं?

– सबसे पहले आप अपने मोबाइल से इंस्टाग्राम ऐप को खोलें। इसके बाद नीचे दाएं कोने पर दी गई अपनी DP पर क्लिक करें और अपनी प्रोफाइल पर जाएं।

– अब आपकी मोबाइल स्क्रीन के दाएं कोने पर ऊपर तीन लाइन दी गई है। उस पर क्लिक करके नीचे करें और Add Account option को चुने। इस पर क्लिक कर अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालें। इसमें आप अपने फेसबुक अकाउंट से भी लॉगइन करें।

पढ़ें :- भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग को मिली 1.4 अरब डॉलर की इक्विटी फंडिंग : रिपोर्ट

 

– दूसरा अकाउंट चलाने पर आप अपने प्रोफाइल पेज पर जाएं। इसके बाद ऊपर में बाएं तरफ दिए हुए  यूजर नेम पर टैप करें।

– यहां पर आप जितने भी अकाउंट जोड़ेंगे वो सभी नजर आएंगे। जिस भी अकाउंट को आपने ऑपरेट करना चाहते हैं, उसे सिलेक्ट करें और हैंडल करें।

पढ़ें :- नए सिम कार्ड नियम आज से लागू, अब एक व्यक्ति नहीं ले पाएगा नौ से ज्यादा मोबाइल कनेक्शन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com