1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंडः इंटक महिला जिलाध्यक्ष ने की कार्यकारिणी की घोषणा, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत

उत्तराखंडः इंटक महिला जिलाध्यक्ष ने की कार्यकारिणी की घोषणा, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत

रूड़की के ढंढेरा स्थित राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के जिला कार्यालय पर इंटक की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीतू कंडियाल ने महिला कार्यकारिणी की घोषणा की।जिसमें रूड़की क्षेत्र से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं को जगह दी गई है।

By Rakesh 

Updated Date

रूड़की। रूड़की के ढंढेरा स्थित राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के जिला कार्यालय पर इंटक की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीतू कंडियाल ने महिला कार्यकारिणी की घोषणा की।जिसमें रूड़की क्षेत्र से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं को जगह दी गई है।

पढ़ें :- उत्तराखंड में कोई जातिगत भेदभाव नहीं, कांग्रेस मुद्दाविहीन है : CM धामी

हरिद्वार महिला जिलाध्यक्ष ऋतु कंडियाल ने बताया कि उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। संगठन को मजबूत करने के लिए उन्होंने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुकीं 16 महिलाओं को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं का निदान करने का काम किया जाएगा। उन्हें उम्मीद है कि उनकी कार्यकारिणी कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देगी।

जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह पुंडीर ने कहा कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक आज़ादी के बाद बना संगठन है और हमेशा मज़दूरों की आवाज़ उठाने का काम करता आ रहा है। इसी कड़ी में पहली बार महिला विंग का गठन किया गया है। उन्हें उम्मीद है कि महिला विंग की पूरी कार्यकारणी अपना कार्य बखूबी करेगी।

पढ़ें :- उत्तराखंड में निकाय चुनाव की लड़ाई मुगलिया सोच पर आई, CM धामी ने कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com