मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

जैकलीन फर्नांडिस ने मुंबई में आलीशान घर खरीद पूरा किया सपना, इतनी है इसकी कीमत, जानकर उड़ जाएंगे होश

Rajni

हर किसी का सपना होता है कि मुंबई जैसे शहर में उसका भी अपना एक आशियाना हो। इसी सपने को पूरा करने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ने मुंबई में घर खरीदा है।

Jacqueline Fernandez
शेयर करें

मुंबई। हर किसी का सपना होता है कि मुंबई जैसे शहर में उसका भी अपना एक आशियाना हो। इसी सपने को पूरा करने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ने मुंबई में घर खरीदा है। जैकलीन ने मुंबई के बांद्रा पश्चिम में बेहद आलीशान और कीमती एक नया घर खरीदा है।

जैकलीन का नया घर मुंबई के बांद्रा में स्थित पाली हिल पॉश इलाके में है, जहां कई बॉलीवुड सेलेब्स के घर हैं। जैकलीन नया घर खरीदकर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, सैफ अली खान जैसे स्टार्स की पड़ोसन बन गई हैं।

जैकलीन का नया घर पाली हिल के नवरोज बिल्डिंग में है। इस बिल्डिंग में सभी घर 1119 स्क्वायर फुट 2557 स्क्वायर फुट कारपेट एरिया में बने हैं। सभी अपार्टमेंट 3 बीएचके और 4 बीएचके के हैं। इनकी कीमत 12 करोड़ रुपए से शुरू होती है। उनके इस आलीशान बंगले में क्लब हाउस, स्विमिंग पूल और जिम जैसी सुविधाएं भी हैं।

जैकलीन के वर्कफ्रंट पर बात करें तो जैकलीन बहुत जल्द वैभव मिश्रा की फिल्म ‘फतेह’ में दिखाई देंगी। ये एक क्राइम-एक्शन फिल्म है। जिसमें उनके साथ सोनू सूद और विजय राज स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा वे आदित्य दत्त की एक्शन स्पोर्ट्स फिल्म ‘क्रैक-जीतेगा तो जिएगा’ में भी नजर आएंगी।

शेयर करें