बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर जिले में परिजनों और स्थानीय लोगों ने संविदाकर्मी के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। शव को सड़क पर रखकर स्थानीय लोग धरने पर बैठ गए। धरने में महिलाएं भी शामिल थीं।
धरने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग पावर कारपोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग कर रहे थे। लोगों ने अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के ताल बिबयाना चौराहे पर जाम लगाकर हंगामा भी किया। बाद में धरनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।