मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ जारी, एक जवान घायल, पढ़ें

इंडिया वॉइस

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाया जा रहा है

शेयर करें

जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, अनंतनाग जिले के बिजबेहरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर इस मुठभेड़ की जानकारी दी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के चेकी डूडू इलाके में मुठभेड़ चल रही है। पुलिस और सेना इस ऑपरेशन में जुटी है।

बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी। सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर और पुलवामा जिले में चार आतंकियों को ढेर कर दिया था। इसके अलावा आइइडी के साथ तीन को गिरफ्तार किया था

श्मीर के बारामुला जिले के जंगलों में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। आतंकियों की गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया था।

शेयर करें