मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों का पेंच, कांग्रेस 125 सीटों पर अड़ी! यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 75 की स्पीड से ज्यादा नहीं दौड़ेंगी गाड़ियां! शरद पवार नहीं लेंगे संन्यास! सुप्रिया सुले ने अटकलों को बताया बेतुका नितिन नवीन के फर्जी AI वीडियो पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, IFSO यूनिट ने दर्ज की FIR मोदी ने भाजपा-अकाली गठबंधन को बताया स्वाभाविक, पंजाब के विकास पर दिया जोर यूपी के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने की तैयारी तेज UP Politics: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बरसे पाठक और मौर्य, बोले- कंकड़ वाली खिचड़ी है यह गठबंधन 6 साल बाद फिर साथ आए BJP-अकाली दल, शाह बोले- पंजाब चुनाव में अकाली दल होगा बड़ा भाई
उत्तर प्रदेश

Jaunpur : प्रेम प्रसंग में युवक ने प्रेमिका के घर में की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप

up bureau

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के चित्रसारी मोहल्ले में एक युवक ने प्रेमिका से अनबन के बाद उसके ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Jaunpur : प्रेम प्रसंग में युवक ने प्रेमिका के घर में की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप
Jaunpur : प्रेम प्रसंग में युवक ने प्रेमिका के घर में की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप
शेयर करें

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के चित्रसारी मोहल्ले में एक युवक ने प्रेमिका से अनबन के बाद उसके ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना फिल्मी गाने “हम अपनी मोहब्बत का इम्तिहान देंगे, तेरे घर के सामने हम अपनी जान देंगे…” को हकीकत में बदलती नजर आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का मोहल्ले की एक युवती से पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध था। हाल ही में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद युवती ने युवक का फोन उठाना बंद कर दिया। इसी मानसिक तनाव में आकर युवक प्रेमिका के घर पहुंचा और कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने युवती और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी एंगल से जांच की जा रही है। यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग इस दुखद प्रेम कहानी पर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं।

शेयर करें