मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः ज्वैलरी उड़ाने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Rakesh

उत्तराखंड के देहरादून जिले के थाना पटेल नगर में महिला ने शिकायत की थी कि एक व्यक्ति उसे अपनी बातों में बहला-फुसला कर उसकी ज्वेलरी लेकर फरार हो गया है। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान तफ्तीश में सीसीटीवी कैमरे को देखा और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

accused
शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जिले के थाना पटेल नगर में महिला ने शिकायत की थी कि एक व्यक्ति उसे अपनी बातों में बहला-फुसला कर उसकी ज्वेलरी लेकर फरार हो गया है। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस ने जांच के दौरान तफ्तीश में सीसीटीवी कैमरे को देखा और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के बाद पुलिस को महिला के दिए गए विवरण के अनुसार व्यक्ति और इस घटना में उपयोग होने वाली गाड़ी के बारे में जानकारी प्राप्त हुई।

जिसके बाद चेकिंग के दौरान पुलिस को उसे गाड़ी में तीन शख्स मिले। जिनके पास से चोरी की गई ज्वेलरी शत-प्रतिशत बरामद की गई। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है। हरियाणा के कई थानों में उनके ऊपर 17 मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं।

शेयर करें