मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
झारखंड

झारखंड सरकार ने माना, बगैर अंग्रेजी के नहीं सुधरेगी शिक्षा व्यवस्था

Rajni

झारखंड में शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने 80 इंग्लिश मीडियम स्कूलों का उद्घाटन किया है। झारखंड सरकार का दावा है कि इससे शिक्षा व्यवस्था का स्तर सुधरेगा और बच्चे अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़कर आधुनिक शिक्षा ग्रहण करेंगे।

hemant soren
शेयर करें

रांची। झारखंड में शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने 80 इंग्लिश मीडियम स्कूलों का उद्घाटन किया है। झारखंड सरकार का दावा है कि इससे शिक्षा व्यवस्था का स्तर सुधरेगा और बच्चे अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़कर आधुनिक शिक्षा ग्रहण करेंगे।

ये इंग्लिश मीडियम स्कूल सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध हैं।सरकार ने राज्य भर में 80 जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय, 325 प्रखण्ड स्तरीय लीडर स्कूल और 4091 ग्राम पंचायत स्तरीय आदर्श विद्यालय बनाने और सरकारी स्कूल के 15 लाख से अधिक बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा के अवसर प्रदान करने का लक्ष्य तय किया है।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे स्कूल

इन स्कूलों में अत्याधुनिक आधारभूत संरचना, लाइब्रेरी, सांइस लैब, डिजिटल स्मार्ट क्लास, सूचना प्रौद्योगिकी का मजबूत ढांचा और खेल प्रशिक्षण समेत कई सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। सरकार का कहना है कि इन स्कूलों में बच्चों को व्यवसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। बच्चों को एग्रीकल्चर, आईटी, आईटीईएस, अपारेल एण्ड मेडअप एण्ड होम फर्निशिंग, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, ऑटोमोटिव, टूरिज्म एण्ड हॉस्पिटालिटी समेत अन्य ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही इंडस्ट्रियल फील्ड विजिट की व्यवस्था की जा रही है ताकि रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकें। हालांकि सरकार के इस कदम की जगह-जगह सराहना भी की जा रही है। जिससे बच्चों के मां-बाप के चेहरे भी खिले हुए हैं।

टैग: jharkhand
शेयर करें