1. हिन्दी समाचार
  2. झारखंड
  3. सवालों के घेरे में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री, अवैध असलहा रखने का आरोप

सवालों के घेरे में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री, अवैध असलहा रखने का आरोप

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। तथाकथित अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद पर अब उनपर अवैध असलहा रखने का आरोप लगा है। सरकार और मंत्री पर तमाम तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। तथाकथित अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद पर अब उनपर अवैध असलहा रखने का आरोप लगा है। सरकार और मंत्री पर तमाम तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

पढ़ें :- झारखंड में मांस-मछली की दुकान चलाने से पहले NOC जरूरी, नए नियम से बदलेगा कारोबार

दरअसल नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंत्री बन्ना गुप्ता पर अवैध असलहा रखने का आरोप लगाया है। बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट करते हुए सरकार और बन्ना गुप्ता पर कटाक्ष किया और लिखा कि मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रतिबंधित हथियार रखने को लेकर पिछले कई दिनों से मीडिया में खबरें आ रही हैं। मामला एक मंत्री जैसे सार्वजनिक जीवन के महत्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति से जुड़ा है। इस बारे में पुलिस की चुप्पी से लोगों में सत्ता और पद के दुरुपयोग का ग़लत मैसेज जा रहा है।

मुख्यमंत्री दें कार्रवाई का अदेश

बाबूलाल लिखते हैं कि सच क्या है, इस बारे में पुलिस को बिना विलम्ब जांच कर कार्रवाई का आदेश मुख्यमंत्री को देना चाहिए। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मंत्री बन्ना गुप्ता को चाहिए कि अगर उन्हें किसी हथियार विक्रेता ने ग़लत हथियार थमा दिया है तो वे तुरंत इस हथियार को पुलिस माल खाने में खुद से जमा कराएं और विक्रेता के खिलाफ जांच और कारवाई के लिये पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं। वर्ना इस गड़बड़ी के मामले में वे खुद भी गुनहगार माने जाएंगे।

इस ट्वीट को कर खुद पूर्व सीएम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जांचकर कार्रवाई की मांग की है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या सीएम अपने मंत्री के खिलाफ जांच कराएंगे। अगर वाकई में मंत्री बन्ना गुप्ता से कोई हथियार बरामद होता है तो क्या जांच रिपोर्ट मीडिया में सार्वजनिक होगी।

पढ़ें :- रांची में परिसीमन के विरोध में आदिवासी महाजुटान, मोरहाबादी मैदान में उमड़ा जनसैलाब

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com