मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपीः ज्योति मौर्या की मुश्किलें बढ़ीं, पति की शिकायत पर प्रयागराज के कमिश्नर करेंगे जांच, कमेटी का हुआ गठन

Rajni

पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पति आलोक मौर्या की शिकायत पर ज्योति के खिलाफ नियुक्ति विभाग ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

Jyoti Maurya
शेयर करें

लखनऊ। पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पति आलोक मौर्या की शिकायत पर ज्योति के खिलाफ नियुक्ति विभाग ने जांच के आदेश दे दिए हैं। ज्योति इस समय बरेली में तैनात हैं। ज्योति के खिलाफ जांच प्रयागराज के कमिश्नर विजय विश्वास पंत करेंगे।

पंत ने जांच के लिए कमेटी का गठन भी कर दिया है। ज्योति मौर्या हाल ही में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ मधुर रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया में काफी चर्चा में रहीं हैं। उनके पति आलोक मौर्या ने नियुक्ति विभाग को भेजी शिकायत में अनियमित लेनदेन का जिक्र किया है। इस पर नियुक्ति विभाग ने जांच कराने का फैसला लिया।

मामले में आगे की जांच के लिए प्रयागराज के अपर आयुक्त (प्रशासन) की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर दिया गया है। इसमें प्रयागराज के एडीएम प्रशासन और वहीं की एसीएम फर्स्ट को भी रखा गया है।

टैग: UP
शेयर करें