मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मध्य प्रदेश

गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे कूनो के चीते,  दो और शावकों की मौत, अब तक 6 की गई जान

Rajni

देश में कूनो के चीते गर्मी को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। भीषण गर्मी से दो और शावकों की मौत हो गई है। अब तक 6 की जान जा चुकी है।

leopard
शेयर करें

भोपाल। देश में कूनो के चीते गर्मी को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। भीषण गर्मी से दो और शावकों की मौत हो गई है। अब तक 6 की जान जा चुकी है। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में गुरुवार को मादा चीता ज्वाला के दो शावकों की मौत अत्याधिक गर्मी की वजह से हो गई।

इससे पहले मंगलवार को भी एक शावक की मौत हो गई थी। ज्वाला के चार शावकों में से तीन की मौत हो चुकी है। अब केवल एक शावक जिंदा है। इसे भी गंभीर हालात में पालपुर चिकित्सालय में रखा गया है। वहीं, दो महीने के भीतर अब तक 6 चीतों की मौत हो चुकी है।

कूनो में मादा चीता ज्वाला ने 27 मार्च को चार शावकों को जन्म दिया था। लेकिन यह सभी गर्मी की वजह से कम वजन और डिहाइड्रेशन का शिकार पाए गए। प्रमुख वन संरक्षक जेएस चौहान ने शावकों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मादा चीता के बच्चों की हम लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। लेकिन दिन का तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। इस वजह से बच्चे झुलस गए।

टैग: Death
शेयर करें