Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Auto Expo 2023: टोयोटा ने अपनी नई कार Land Cruiser 300 से पर्दा उठाया, जानें इसके शानदार फीचर्स

Auto Expo 2023: टोयोटा ने अपनी नई कार Land Cruiser 300 से पर्दा उठाया, जानें इसके शानदार फीचर्स

टोयोटा लैंड क्रूजर 300 एसयूवी को ऑटो एक्सपो 2023 में प्रदर्शित किया गया है और इसकी कीमत लेक्सस एलएक्स और रेंज रोवर की पसंद को टक्कर देते हुए 2.17 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। लैंड क्रूजर 300 केवल डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है। नई-जेन लैंड क्रूजर के अलावा, टोयोटा ने इनोवा हाईक्रॉस एमपीवी के निचले और मध्य संस्करण भी प्रदर्शित किए।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Auto Expo 2023: टोयोटा लैंड क्रूजर 300 एसयूवी को ऑटो एक्सपो 2023 में प्रदर्शित किया गया है और इसकी कीमत लेक्सस एलएक्स और रेंज रोवर की पसंद को टक्कर देते हुए 2.17 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। लैंड क्रूजर 300 केवल डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है। नई-जेन लैंड क्रूजर के अलावा, टोयोटा ने इनोवा हाईक्रॉस एमपीवी के निचले और मध्य संस्करण भी प्रदर्शित किए।

पढ़ें :- यूपीः बुलंदशहर में कैंटर ने टेंपो में मारी टक्कर, दो की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम

टोयोटा ने लैंड क्रूजर 300 के लिए अगस्त 2022 में 10 लाख रुपये की टोकन राशि के लिए बुकिंग स्वीकार करना शुरू कर दिया था। हालाँकि, SUVs का पहला बैच पूरी तरह से बिक चुका है और डीलर सूत्र हमें बताते हैं कि Toyota फ़िलहाल Land Cruiser 300 के लिए कोई बुकिंग स्वीकार नहीं कर रही है। यह देखा जाना बाकी है कि Toyota को Land Cruiser 300 का अगला बैच कब मिलेगा।

पावरफुल डीजल इंजन
Auto Expo में टोयोटा लैंड क्रूजर 300 एसयूवी को डीजल इंजन विकल्प में उतारा गया है। इसमें 3.3-लीटर का टर्बोचार्ज्ड, V6 इंजन विकल्प है, जो 305bhp की पीक पावर और 700Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं, ट्रांसमिशन के लिए इस एसयूवी को 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया गया है। ध्यान देने वाली बात है कि विदेशी बाजार में इसका V6 पेट्रोल इंजन भी मौजूद है। इसके कारण कयास लगाए जा रहे हैं कि BS6 मानकों को ध्यान में रखते हुए इसका पेट्रोल वर्जन भी भारत में देखने को मिल सकता है।

बाहर से लेकर अंदर तक शानदार फीचर्स
Toyota Land Cruiser 300 एसयूवी को कई सारी खूबियों से लैस किया गया है। इसके बाहरी डिजाइन में लेटेस्ट फ्रंट ग्रिल,स्लीक दिखने वाले हेडलैम्प्स, साथ में अपडेटेड टेललैंप्स, स्क्वायर-ऑफ व्हील आर्च और ए- और डी-पिलर्स में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं।

लैंड क्रूजर के केबिन में सबसे पहला ध्यान इसके बॉडी-ऑन-फ्रेम संरचना में जाता है, जो बाकी लैंड क्रूजर की तरह ही है। इसके अलावा, लेटेस्ट फीचर्स के तौर पर 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है, दिया गया है। इसके अलावा, 4-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड स्टीयरिंग व्हील, मूनरूफ,14-स्पीकर जेबीएल प्रीमियम ऑडियो सिस्टम जैसे बहुत-से फीचर्स देखने को मिलते हैं।

पढ़ें :- यूपीः अलीगढ़ में वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com