मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

एलडीए के प्रवर्तन दस्ते पर अवैध कब्जेदारों ने किया हमला, अफसर घायल, 500 करोड़ की जमीन खाली करवाने पहुंची थी टीम

Rajni

यूपी में एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) के प्रवर्तन दस्ता को करोड़ों की जमीन खाली कराना महंगा पड़ गया। दस्ता जब ऐशबाग इंडस्ट्रियल एरिया में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की जमीन खाली कराने पहुंचा तो कब्जेदारों ने दस्ते पर हमला बोल दिया।

LDA enforcement squad
शेयर करें

लखनऊ। यूपी में एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) के प्रवर्तन दस्ता को करोड़ों की जमीन खाली कराना महंगा पड़ गया। दस्ता जब ऐशबाग इंडस्ट्रियल एरिया में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की जमीन खाली कराने पहुंचा तो कब्जेदारों ने दस्ते पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। हमले में एलडीए अफसर अरविंद कुमार त्रिपाठी सहित कई कर्मचारी चोटिल हो गए।

सूचना पर एसीपी के साथ ही और पुलिस फोर्स के पहुंचने पर अवैध कब्जेदार पीछे हटे। इस दरम्यान पंजाब लॉन के मालिक व अन्य से करीब दो लाख वर्ग फीट जमीन अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई। इसकी कीमत करीब 500 करोड़ बताई जा रही है।

एलडीए उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि नजूल अधिकारी अरविंद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने अवैध कब्जों और अतिक्रमण को हटाने का अभियान शुरू किया था। इसी दौरान अवैध कब्जा करके बनाए गए पंजाब लॉन के मालिक, उनके परिजनों व सहयोगियों ने प्राधिकरण की टीम पर हमला कर दिया। इन सबने कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया।

कहा कि भारी विरोध के बावजूद एलडीए के दस्ते ने कार्रवाई जारी रखी और पंजाब लॉन के साथ ही कार वर्कशॉप, पेंट कंपनी के गोदाम, फैक्टरी समेत 12 अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त करके जमीन को खाली करा लिया। एलडीए उपाध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि किसी ने अवैध कब्जा किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टैग: Attack UP
शेयर करें