मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों का पेंच, कांग्रेस 125 सीटों पर अड़ी! यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 75 की स्पीड से ज्यादा नहीं दौड़ेंगी गाड़ियां! शरद पवार नहीं लेंगे संन्यास! सुप्रिया सुले ने अटकलों को बताया बेतुका नितिन नवीन के फर्जी AI वीडियो पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, IFSO यूनिट ने दर्ज की FIR मोदी ने भाजपा-अकाली गठबंधन को बताया स्वाभाविक, पंजाब के विकास पर दिया जोर यूपी के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने की तैयारी तेज UP Politics: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बरसे पाठक और मौर्य, बोले- कंकड़ वाली खिचड़ी है यह गठबंधन 6 साल बाद फिर साथ आए BJP-अकाली दल, शाह बोले- पंजाब चुनाव में अकाली दल होगा बड़ा भाई
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना : ब्यूटीशियन की हत्या ने महिला सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल

up bureau

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने महिला सुरक्षा पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना : ब्यूटीशियन की हत्या ने महिला सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल
लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना : ब्यूटीशियन की हत्या ने महिला सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल
शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने महिला सुरक्षा पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पेशे से ब्यूटीशियन छाया, जो देर रात एक शादी समारोह में मेहंदी लगाने के लिए निकली थीं, उनकी उसी रात बेरहमी से हत्या कर दी गई।

सूत्रों के अनुसार, छाया अपनी बहन के साथ रात करीब 1 बजे घर से निकली थीं। रास्ते में तीन युवकों – अजय, विकास और आदर्श – ने उन्हें कार में बिठाया, यह कहकर कि वे उन्हें काम पर ही ले जा रहे हैं। लेकिन जैसे ही कार सुनसान रास्ते पर मुड़ी, युवकों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर एक आरोपी ने छाया के गले पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बहन किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही।

घटना के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

यह घटना ना केवल एक जघन्य अपराध है, बल्कि यह सवाल भी उठाती है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमारी व्यवस्था कितनी तैयार है? क्या महिलाएं आज भी अपने पेशेवर काम के लिए रात में बाहर नहीं जा सकतीं?

शेयर करें