मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः महादेव सट्टा एप मामला, आरोपी असीम दास ने फिर बदला अपना बयान, ED ने जेल में जाकर आरोपी असीम से की पूछताछ

Rakesh

महादेव एप सट्टेबाजी मामले में जेल में बंद कैश कूरियर असीम दास ने दावा किया है कि महादेव एप का पैसा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए ही भेजा गया था। वह अपने पूर्व के बयान पर आज भी कायम है। ED ने पिछले दिनों कोर्ट में पेश किए गए पूरक चालान में इसका उल्लेख किया है।

Mahadev Satta App
शेयर करें

रायपुर। महादेव एप सट्टेबाजी मामले में जेल में बंद कैश कूरियर असीम दास ने दावा किया है कि महादेव एप का पैसा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए ही भेजा गया था। वह अपने पूर्व के बयान पर आज भी कायम है। ED ने पिछले दिनों कोर्ट में पेश किए गए पूरक चालान में इसका उल्लेख किया है।

इससे पहले 12 दिसंबर को दास ने अदालत में कहा था कि उसे एक साजिश के तहत फंसाया गया है और उसने कभी किसी को नकदी नहीं दी थी। दास ने स्वीकार किया कि तीन नवंबर का बयान किसी ऐसे व्यक्ति के प्रभाव में दिया गया था, जो उनके वकील के साथ आया था। उस व्यक्ति ने उन्हें एक पूर्व टाइप किया हुआ दस्तावेज़ दिया और इसे अपनी लिखावट में दोबारा लिखने के लिए कहा था।

वह हस्ताक्षरयुक्त पत्र ही ED के डायरेक्टर को भेजा गया था और कोर्ट में भी दिया गया था। ED का दावा है कि दास का तीन नवंबर को दिया गया पहला बयान सही था, जिसमें बघेल को करोड़ों रुपए देने की बात कही थी।

टैग: accused ED
शेयर करें