मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

महाराष्ट्र: महिला के मोहपाश में फंसकर सात लाख गंवा बैठा दुकानदार, जानें क्या था मामला

Rajni

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में महिला के मोहपाश में फंसकर एक दुकानदार सात लाख रुपए गंवा बैठा।

arrest
शेयर करें

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में महिला के मोहपाश में फंसकर एक दुकानदार सात लाख रुपए गंवा बैठा। इस मामले में पुलिस ने एक दुकानदार को मोहपाश में फंसाने और उससे करीब सात लाख रुपये की वसूली करने के आरोप में एक महिला सहित चार को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी महिला पिछले साल सितंबर में श्रीनगर इलाके में स्थित चश्मे की दुकान पर पहुंची थी। इसके बाद उसकी दुकान मालिक से दोस्ती हो गई। इस दौरान महिला ने दुकानदार की हमदर्दी हासिल कर उससे कुछ पैसे ऐंठ लिए।

एक अप्रैल 2023 को आरोपी महिला ने दुकानदार को किसी काम के बहाने ठाणे चेक नाका पर बुलाया और कपड़े खरीदने में उसकी मदद मांगी। जब दुकानदार महिला को अपने स्कूटर पर बैठाकर पास की एक दुकान ले जा रहा था, तभी उसके पति ने दोनों को साथ देख लिया।

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद महिला के पति ने दो अन्य युवकों के साथ मिलकर दुकानदार को उसकी और अपनी पत्नी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। महिला के पति ने दुकानदार को यह भी धमकी दी कि वह उसके खिलाफ अपनी पत्नी से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगा।

दुकानदार को ब्लैकमेल कर वसूल रहा था रुपया

आरोपी ने समय-समय पर दुकानदार को ब्लैकमेल कर उससे कथित तौर पर कुल 6.9 लाख रुपये की वसूली की। उन्होंने बताया कि महिला के पति ने दुकानदार से 50 हजार रुपये और मांगे, जिसके बाद उसने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसपर श्रीनगर पुलिस ने रविवार को जाल बिछाकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

टैग: arrest
शेयर करें