मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

महाराष्ट्र: सोलापुर जिले के पास सड़क दुर्घटना में सात की मौत, कई घायल

इंडिया वॉइस

Maharashtra road accident: सोलापुर जिले के सांगोले कस्बे के पास एक सड़क दुर्घटना में सात की मौत, कई घायल। एक अनियंत्रित कार ने तीर्थयात्रियों के समूह को टक्कर मार दी। तीर्थयात्री कोल्हापुर से पंढरपुर जा रहे थे।

शेयर करें

Maharashtra road accident: महाराष्ट्र में हुआ बड़ा सड़क हादसा, सोलापुर जिले के सांगोले कस्बे के पास एक सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत, कई घायल। तीर्थयात्री कोल्हापुर से पंढरपुर जा रहे थे। एक तेज रफ्तार कार ने तीर्थयात्रियों को टक्कर मार दी जिससे सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, दुर्घटना मुंबई से करीब 390 किलोमीटर दूर संगोला शहर के पास शाम करीब 6.45 बजे हुई, जब 32 तीर्थयात्रियों (वारकरी) का एक समूह कोल्हापुर जिले के जठरवाड़ी से मंदिर नगर पंढरपुर के लिए एक बहु-दिवसीय धार्मिक यात्रा (डिंडी) पर था।

उन्होंने कहा कि समूह ने तीन दिन पहले कोल्हापुर से चलना शुरू किया था और जैसे ही वे संगोला पहुंचे, एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया था।

इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद सभी घायलों को समीप के अस्तपाल में भर्ती किया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

टैग: road accident
शेयर करें